Koraput Naxal Free: ओडिशा के कोरापुट जिले को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है, क्योंकि माओवादी एसीएम कैडर की सदस्य ममता पोडियम ने दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कंवर विशाल सिंह के समक्ष एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल) और 10 राउंड गोलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कंवर विशाल सिंह ने कहा, मल्कानगिरी जिले को नक्सल-मुक्त घोषित करने के बाद आज हम कोरापुट ज़िले को नक्सल-मुक्त घोषित कर रहे हैं. एसीएम रैंक की नक्सली कैडर ममता ने एसएलआर राइफल, 10 राउंड गोलियां और अन्य सामग्री के साथ आत्मसमर्पण किया. उस पर 5.5 लाख रुपये का इनाम था और उसकी एसएलआर पर 1.65 लाख रुपये का इनाम था. उसे ये लाभ दिए जाएंगे... कुछ दिन पहले मल्कानगिरी में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जहां ओडिशा पुलिस के डीजीपी भी मौजूद थे... कोरापुट को नक्सल-मुक्त घोषित करने के बाद भी हम पूरी तरह सतर्क रहेंगे. (इनपुट: ANI) Read More ...
Related posts
मेघालय में मौत की खदान! भीषण विस्फोट में 18 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे
एक भेड़ से 70 तक का सफर! रामपुर के किसान रामगोपाल ने भेड़पालन से बदली किस्मत
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail