VIDEO: टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को क्यों याद आई 19 नवंबर की तारीख
नई दिल्ली. आईसीसी T20 विश्व कप 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. लीग मुकाबले के बाद टूर्नामेंट अब सुपर आठ चरण में प्रवेश कर चुकी है. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने पहले दौर में लगातार जीत दर्ज कर शानदार लय दिखाई और पूरे आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में जगह बनाई. आज भारत का सामना उसी दक्षिण अफ्रीका से होने जा रहा है, जिसे हराकर भारत ने 2024 में विश्व विजेता का ताज पहना था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला महज एक मैच नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के लिए एक खौफनाक याद को ताजा करने जैसा होगा. दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने भी इस टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने शुरुआती मुकाबलों में अच्छा खेल दिखाया है और आत्मविश्वास के साथ अगले दौर में दोनों टीमों के बीच 20 ओवर फार्मेंट में मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं. पिछले रिकॉर्ड में भारत का दबदबा रहा है, हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने भी कई मौकों पर कड़ी चुनौती दी है. विश्व कप मुकाबलों में भी भारत का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है, लेकिन बड़े मंच पर हर मैच नया इतिहास लिखता है. Read More ...
Related posts
केंद्रीय विद्यालय प्राइवेट है या सरकारी? कम फीस में होती है लाखों वाली पढ़ाई
लाल आतंक में आखिरी कील वाला VIDEO: नक्सलियों के 200 स्मारकों पर बुलडोजर एक्शन
उत्तराखंड में होली 2026: जानिए कब है रंगभरी एकादशी, होलिका दहन और मुख्य होली
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail