लाल आतंक में आखिरी कील वाला VIDEO: नक्सलियों के 200 स्मारकों पर बुलडोजर एक्शन
Naxal Bulldozer Action Video: छत्तीसगढ़ समेत देश के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों ने लाल आतंक के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. गृह मंत्री अमित शाह का नक्सली मुक्त देश बस अब पूरा होने जा रहा है. सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाते हुए नक्सलियों के स्मारकों पर बुलडोजर एक्शन किया है. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में अब तक 203 से ज्यादा नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया जा चुका है. ये स्मारक जंगलों और गांवों के आसपास बनाए गए थे, जिन्हें नक्सली संगठन अपनी विचारधारा के प्रचार और स्थानीय लोगों पर प्रभाव बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करते थे. प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क की प्रतीकात्मक और मनोवैज्ञानिक पकड़ खत्म करने के लिए की गई है. अभियान के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा. अधिकारियों के अनुसार सरकार का लक्ष्य सिर्फ हथियारबंद गतिविधियों पर रोक लगाना ही नहीं बल्कि नक्सल प्रभाव के प्रतीकों को भी पूरी तरह समाप्त करना है. इस कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद इसे लाल आतंक में आखिरी कील बताया जा रहा है. Read More ...
Related posts
लाल आतंक में आखिरी कील वाला VIDEO: नक्सलियों के 200 स्मारकों पर बुलडोजर एक्शन
उत्तराखंड में होली 2026: जानिए कब है रंगभरी एकादशी, होलिका दहन और मुख्य होली
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को क्यों याद आई 19 नवंबर की तारीख
22-02-26 11:02:59am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail