Motihari: न आंधी, न तूफान...अचानक यमराज बना सदियों पुराना बरगद! मक्का छीलते बुजुर्ग की ली जान, लोग सन्न

Image credit: Internet

Motihari Tree Accident: मोतिहारी से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाली घटना सामने आई है. जहां हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में एक विशालकाय बरगद का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त कुछ ग्रामीण वहां बैठकर मक्के की बाल छील रहे थे. पेड़ गिरते ही भगदड़ मच गई, लेकिन दो बुजुर्ग भारी-भरकम टहनियों के नीचे दब गए. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बुजुर्ग की सांसें थम चुकी थीं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस अजीब हादसे से पूरे इलाके के लोग सन्न हैं.   Read More ...

free visitor counters