VIDEO: जब काम नहीं आई मशीनें तो वन विभाग ने लगाया दिमाग, 30 फीट गहरे कुएं से तैरते हुए बाहर आया हाथी

Image credit: Internet

ओडिशा के केओंझर (केन्दुझर) जिले में वन विभाग की एक अनोखी रेस्क्यू ऑपरेशन ने लोगों का दिल जीत लिया. यहां एक नर हाथी रात में गलती से करीब 30 फुट गहरे कुएं में गिर गया था. हाथी को सुरक्षित निकालने के लिए अधिकारियों ने आर्किमिडीज प्रिंसिपल का इस्तेमाल किया. रेस्क्यू टीम ने पाइप के जरिए कुएं में लगातार पानी भरा ताकि पानी का स्तर बढ़ने पर हाथी धीरे धीरे ऊपर तैर सके. जब पानी कुएं के किनारे तक पहुंच गया तो जेसीबी मशीन की मदद से हाथी को धीरे से बाहर की ओर मार्ग दिया गया और वह सुरक्षित जंगल की तरफ निकल गया. वन विभाग के अनुसार रैम्प बनाकर हाथी को निकालने का विकल्प भी था, लेकिन इससे कुएं की दीवार गिरने और हाथी के घायल होने का खतरा था. इसलिए वैज्ञानिक सिद्धांत का इस्तेमाल करते हुए पानी से उछाल पैदा किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रेस्क्यू टीम की जमकर सराहना हो रही है. कई यूजर्स ने लिखा कि फिजिक्स ने आखिरकार हाथी की जान बचा ली. देखें वीडियो   Read More ...

free visitor counters