Quinoa Khichdi Recipe: चावल की खिचड़ी खाकर ऊब गया है मन, बनाएं सुपर हेल्दी क्विनोआ खिचड़ी, सिंपल है रेसिपी

Image credit: Internet

Quinoa Khichdi Recipe: आमतौर पर जब भी घर में कोई बीमार होता है या फिर किसी का पेट खराब हो जाता है, कुछ हल्का,सुपाच्य खाने का मन करता है तो लोगों को याद आती है चावल, दाल से बनी खिचड़ी. बनाने में बेहद आसान, खाने में टेस्टी और पौष्टिक. खासकर, खिचड़ी के साथ जब आलू का भरता, चटनी, घी, पापड़, अचार मिल जाए तो खाने का मजा ही दोगुना बढ़ जाता है. लेकिन, बार-बार चावल-दाल से बनी खिचड़ी खाकर मन भी ऊब जाता है. ऐसे में मन करता है कुछ खिचड़ी जैसी ही सुपाच्य, लाइट मगर हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक चीज खाने की. ऐसे में आप खिचड़ी का मजा क्विनोआ से ले सकते हैं. जी हां, आप क्विनोआ में कुछ हेल्दी चीजों को मिलाकर तुरंत बना सकते हैं ये पौष्टिक खिचड़ी. क्विनोआ अनाज नहीं, बल्कि एक बीज (Seed) है, जो कई तरह के मिनरल्स, प्रोटीन का पावरहाउस है.क्विनोआ की खिचड़ी बनाने की रेसिपी बता रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी. शिल्पा ने अपने यूट्यूब चैनल Shilpa Shetty Kundra पर एक वीडियो में इस खिचड़ी को बनाने की पूरी डिटेल रेसिपी और सामग्री, इसके फायदों के बारे में बताया है.   Read More ...

free visitor counters