VIDEO:पाकिस्तान से फोन आ रहा... बम से उड़ा देंगे! PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम साव का दर्द

Image credit: Internet

Jhalmuri Vendor: पश्चिम बंगाल के झारग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जलमुरी बेचने वाले विक्रम साव ने दावा किया है कि उन्हें लगातार विदेशों से धमकी भरे कॉल्स मिल रहे हैं. विक्रम साव वही शख्स हैं, जिन्होंने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जलमुरी सर्व की थी. अब उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से अनजान नंबरों से कॉल्स आ रहे हैं, जिनमें उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है. विक्रम साव के मुताबिक, कॉल करने वाले लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा. वह बताते हैं कि वह इन कॉल्स को तुरंत काट देते हैं, लेकिन इसके बाद फिर से कॉल आने लगते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ कॉल्स बांग्लादेश से आ रहे हैं, जिनमें उनसे पूछा जा रहा है कि क्या वह अभी जिंदा हैं या नहीं. लगातार ऐसे कॉल्स और गाली-गलौज भरे मैसेज से वह परेशान हो गए हैं. विक्रम साव का कहना है कि वह किसी से कोई विवाद नहीं रखते और सिर्फ अपनी रोजमर्रा की जलमुरी की दुकान चलाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस तरह की धमकियां मिल रही हैं.   Read More ...

free visitor counters