हथिनी के जुड़वां बच्चे देख आश्चर्य में पड़े लोग, किसी ने जताई खुशी, कोई बोलने लगा AI का कमाल!

Image credit: Internet

जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आया है, सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली चीजों से विश्वास हटने लगा है. लोग वायरल कंटेंट बनाने के लिए कई झूठे और फेक वीडियोज शेयर कर देते हैं. एआई की वजह से ये फेक कंटेंट एक दम रियल लगने लगते हैं. हाल ही में एक हथिनी के प्रसव का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें उसे जुड़वां बच्चे को जन्म देते देखा गया. अभी लोग इसे अद्भुत और अकल्पनीय बता ही रहे थे कि कमेंट में पता चला कि वीडियो तो एआई जेनरेटेड है. लोगों ने बच्चों के उठने का तरीका और वीडियो में अफ्रीकन की जगह एशियन हाथी दिखाए जाने पर इसे एआई से रिलेट कर दिया. हाथियों द्वारा जुड़वां बच्चे को जन्म देना काफी रेयर है. ऐसे में ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.   Read More ...

free visitor counters