डॉक्टर भी बताते थे इस कुएं का पानी पीने को फायदेमंद, अब इतिहास बनकर रह गई अनोखी धरोहर
Jaipur News : जयपुर की ऐतिहासिक पहचान सिर्फ किले, महल और बाजार नहीं हैं, बल्कि यहां मौजूद प्राचीन कुएं और बावड़ियां भी शहर की समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं. रामनिवास बाग में स्थित 18वीं सदी का मेहंदी का कुआं कभी पूरे जयपुर में अपने मीठे और गुणकारी पानी के लिए प्रसिद्ध था. स्थानीय लोगों और इतिहासकारों के अनुसार डॉक्टर और वैद्य भी लोगों को इस कुएं का पानी पीने की सलाह देते थे, क्योंकि इसे पेट संबंधी कई समस्याओं में लाभकारी माना जाता था. राजपरिवार तक के लिए यहां से पानी पहुंचाया जाता था. समय के साथ जलस्तर में गिरावट और संरक्षण की कमी के कारण यह ऐतिहासिक जल स्रोत अपनी पहचान खो बैठा. आज यह कुआं कचरे से भरा दिखाई देता है. बावजूद इसके इसकी स्थापत्य कला, पुरानी रेलिंग और जल निकासी व्यवस्था आज भी इसके गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करती हैं. स्थानीय लोग इसके संरक्षण की मांग कर रहे हैं. Read More ...
Related posts
बीएससी और बीएससी कंप्यूटर साइंस में क्या अंतर है? जानें सिलेबस और करियर स्कोप
IND vs AFG Live: भारत का स्कोर 200 रनों के पार, शतक के करीब पहुंचे केएल राहुल
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
IND vs AFG Live: भारत का स्कोर 200 रनों के पार, शतक के करीब पहुंचे केएल राहुल
06-06-26 02:06:31pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail