Murasu Cyclone LIVE: मुरासु तूफान का तांडव, हजारों पेड़ उखड़े, कई कच्‍चे मकान तबाह, अमित शाह ने CM नायडू से की बात

Image credit: Internet

Murasu Cyclone LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु के मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने के बाद राज्य के तटीय इलाकों में भारी तबाही हुई. तूफान के कारण हजारों पेड़ उखड़ गए, सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और मछली पकड़ने वाली नौकाओं को नुकसान पहुंचा. बापटला और प्रकाशम समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि खड़ी फसलों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान बिजली के खंभों और सबस्टेशनों की स्थिति की जानकारी ली. ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बिजली के खंभे नहीं गिरे हैं और कहीं भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हुई है.   Read More ...

free visitor counters