Video: मेहनत Zero, कमाई बंपर! 10 लगाकर किसान ने खेत से उगलवाए 35 हजार, जानें फॉर्मूला

Image credit: Internet

Agriculture Success Story: बिहार के किसान अब पारंपरिक फसलों के जाल से बाहर निकलकर व्यावसायिक बागवानी के जरिए अपनी तकदीर बदल रहे हैं. जिले के मोदनगंज प्रखंड के अनुभवी किसान योगेंद्र शर्मा इसका सटीक उदाहरण हैं. उन्होंने अपनी उपजाऊ दो एकड़ जमीन पर धान-गेहूं की खेती को सीमित कर अमरूद की बागवानी को चुना है. उनके बगीचे में वर्तमान में उन्नत L-49 (लखनऊ-49) किस्म के करीब 350 पेड़ लहलहा रहे हैं. योगेंद्र शर्मा के अनुसार, अमरूद की यह किस्म साल में दो बार बरसात और सर्दी में फल देती है. मुनाफे का गणित समझाते हुए वे बताते हैं कि महज 10 कट्ठा जमीन पर इस खेती को शुरू करने में बमुश्किल ₹10,000 की लागत आती है, जबकि एक सीजन में ₹35,000 तक की बंपर कमाई होती है. प्रति पेड़ करीब 30 किलो तक की पैदावार मिलती है. धान-गेहूं के मुकाबले नाममात्र की मेहनत और बेहद कम लागत में तीन गुना से अधिक मुनाफा देने वाला यह मॉडल स्थानीय किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters