वेस्ट से वेल्थ का नया मॉडल: सीकर में फूलों के कचरे से तैयार होंगे धूप-अगरबत्ती, पर्यावरण को मिलेगा बड़ा लाभ

Image credit: Internet

Sikar Hindi News: सीकर नगर परिषद ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है. इस योजना के तहत मंदिरों और धार्मिक स्थलों से निकलने वाले फूलों के कचरे का पुनर्चक्रण कर धूपबत्ती और अगरबत्ती का निर्माण किया जाएगा. आमतौर पर पूजा के बाद फेंके जाने वाले फूल पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनते हैं, लेकिन अब इन्हें उपयोगी उत्पादों में बदलकर “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा को साकार किया जाएगा. इस पहल से न केवल कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. नगर परिषद का मानना है कि इससे शहर में स्वच्छता बेहतर होगी और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी.   Read More ...

free visitor counters