चित्रकूट में जिला पंचायत द्वारा 5.06 करोड़ से 14 सड़कों की होगी मरम्मत, सुधरेगी गांव की कनेक्टिविटी, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Image credit: Internet

चित्रकूट में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए जिला पंचायत 5.06 करोड़ रुपये की लागत से 14 सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य कराएगी. जिला पंचायत की ओर से ग्राम पंचायत अकबरपुर संपर्क मार्ग पर 600 मीटर सड़क का लेपन स्तर अनुरक्षण कराया जाएगा, जिस पर 18.61 लाख रुपये खर्च होंगे. वहीं लोटवारा से काजीखेड़ा से मीटाखेड़ा संपर्क मार्ग के अवशेष हिस्से के 2,800 मीटर मार्ग पर लेपन का काम होगा. इसके लिए 85.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं.वही हनुवां संपर्क मार्ग के 500 मीटर हिस्से पर 15.56 लाख रुपये, सगवारा से लोहदा मेन रोड होते हुए पाण्डेय पुरवा तक 1,700 मीटर मार्ग पर 52.07 लाख रुपये और खण्डेहा में पटेल तिराहा से अर्जुनपुर तक 3 किलोमीटर सड़क पर 97.86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.   Read More ...

free visitor counters