Kota News: मो. यकीन हत्याकांड में नया मोड़, कब्र से दोबारा निकाला गया शव, FSL ने जांच के लिए सैंपल

Image credit: Internet

Kota Md. Yakeen Murder Case: कोटा के मो. यकीन हत्याकांड की जांच में नया मोड़ सामने आया है. 29 सितंबर को शंभूपुरा स्थित नए एयरपोर्ट के पास कार में गोली लगा शव मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए बोरखेड़ा कब्रिस्तान से शव निकलवाया. तालेड़ा थाना पुलिस की मौजूदगी में एफएसएल टीम ने शव से जरूरी सैंपल लिए. कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को दोबारा सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. पुलिस इस मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच कर रही है. मृतक की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि फोरेंसिक और तकनीकी जांच से हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग मिलेंगे और जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सकेगा.   Read More ...

free visitor counters