Banswara Crime: ऑनलाइन गेमिंग में कर्जदार बना नौकर, घर से उड़ाए सोने के गहने, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज

Image credit: Internet

Banswara Theft Case: बांसवाड़ा के कसारवाड़ी में घरेलू नौकर ने ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज को चुकाने के लिए अपने मालिक के घर में चोरी कर ली. पुलिस ने वारदात का 48 घंटे में खुलासा कर आरोपी राहुल पुत्र गोरसिंह बारिया को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर ऑनलाइन गेमिंग के कारण 5-6 लाख रुपए का कर्ज होने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार कुतुबुद्दीन बोहरा 11 अक्टूबर को परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे. लौटने पर घर की अलमारी से सोने के कंगन, अंगूठी और नकदी गायब मिली. उन्होंने 15 अक्टूबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच के बाद पुलिस ने घरेलू नौकर को पकड़कर पूछताछ की. आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए के आभूषण और 2 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.   Read More ...

free visitor counters