Video: जमीन पर टमाटर, आसमान में करेला! किसान का जादुई मॉडल, जानें 1 लाख लगाकर 6 लाख कमाने का सीक्रेट टिप्स

Image credit: Internet

Multi Layer Farming Model: जमशेदपुर के गालूडी गांव के प्रगतिशील किसान यशवंत सिंह इन दिनों अपनी स्मार्ट खेती को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने मात्र पांच बीघा जमीन पर मल्टी-लेयर फार्मिंग का ऐसा मॉडल तैयार किया है, जो जोखिम को कम और मुनाफे को कई गुना बढ़ा देता है. जहां आम किसान एक फसल पर निर्भर रहते हैं. वहीं यशवंत एक साथ टमाटर, करेला, नेनुआ और बरबटी की पैदावार ले रहे हैं. यशवंत ने जमीन पर टमाटर लगाए हैं. बांस-लकड़ी का माचा (ऊंचा ढांचा) बनाकर उस पर लताओं वाली सब्जियां चढ़ा दी हैं. इस तकनीक से खेत की खाली जगह का 100% उपयोग हो रहा है. उन्होंने करीब 1 लाख रुपये निवेश किए हैं. उम्मीद है कि सीजन के अंत तक उन्हें 5 से 6 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा होगा. इस खेती की सबसे बड़ी यूएसपी रिस्क मैनेजमेंट है. अगर भारी बारिश या बीमारी से जमीन पर लगा टमाटर खराब भी हो जाए, तो ऊपर मचान पर लटकी सब्जियां नुकसान की भरपाई कर देंगी. यशवंत का यह नवाचार साबित करता है कि समझदारी भरी तकनीक से खेती को एक फायदे का बिजनेस बनाया जा सकता है.   Read More ...

free visitor counters