केस डालो, जेल भेजो मैं नहीं डरूंगा! इधर राहुल गांधी की खुली चुनौती,उधर शिवराज सिंह का पलटवार

Image credit: Internet

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होने अपने खिलाफ किसी भी कार्रवाई से न डरने की बात कही है. उन्होने कहा कि उनके खिलाफ कुछ भी कर लो, चाहे एफआईआर या मुकदमा या तो प्रिविलेज मोशन, वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे. राहुल गांधी ने साफ ,कहा कि आप केस डालो, गाली दो, जो करना है करो, मैं किसानों के साथ एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने संसद में सच्चाई रखी है और देश सच्चाई को समझता है.वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर पलटवार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसानों के नाम पर झूठ बोल रहे हैं और देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से किसान हितैषी रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters