4 करोड़ की लागत से पाली डेयरी में लगेगा आधुनिक रेफ्रिजरेशन प्लांट, तीन गुना बढ़ेगी क्षमता

Image credit: Internet

पाली सरस डेयरी में जल्द ही बड़ा तकनीकी बदलाव होने जा रहा है. 25 साल पुराने 1 लाख लीटर क्षमता वाले रेफ्रिजरेशन प्लांट को हटाकर 3 लाख लीटर क्षमता का अत्याधुनिक प्लांट लगाया जाएगा. करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट को बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल चुकी है और इसे इसी वर्ष शुरू करने की तैयारी है. नए प्लांट के शुरू होने से दूध संग्रहण क्षमता तीन गुना बढ़ेगी, जिससे जिले के दूध उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही घी, दही, छाछ, श्रीखंड और अन्य डेयरी उत्पादों का उत्पादन भी बढ़ाया जा सकेगा.   Read More ...

free visitor counters