क्या भारत के बिना नहीं चल सकता बांग्लादेश? पूर्व राजदूत ने बताई बड़ी वजह

Image credit: Internet

बांग्लादेश में बीएनपी की जीत और तारिक रहमान के उभरने के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस मुद्दे पर पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने बातचीत में अपनी राय रखी. दीपक वोहरा ने कहा कि किसी भी देश के लिए पड़ोसी देशों से मजबूत रिश्ते रखना जरूरी होता है. उन्होंने बताया कि तारिक रहमान का पारिवारिक और राजनीतिक बैकग्राउंड अलग रहा है, और पहले भारत के प्रति उनके विचार बहुत सकारात्मक नहीं माने जाते थे. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. उन्होंने साफ कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में बांग्लादेश भारत से दूरी बनाकर नहीं चल सकता. भारत और बांग्लादेश के बीच 52 साझा नदियां हैं और पानी का मुद्दा बेहद अहम है. खासतौर पर गंगा जल बंटवारा समझौते का नवीनीकरण भी आने वाला है, ऐसे में दोनों देशों को सहयोग की जरूरत होगी. दीपक वोहरा का मानना है कि अगर कोई भी सरकार कट्टरपंथ की राह पर जाती है, तो आर्थिक विकास प्रभावित होता है. इसलिए बांग्लादेश की नई सरकार के लिए भी संतुलित और व्यावहारिक नीति अपनाना जरूरी होगा.   Read More ...

free visitor counters