झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किले से घोड़े संग कूदने की क्या सच है कहानी? इतिहासकारों से जाने मान्यता

Image credit: Internet

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अपने घोड़े के साथ किले की ऊंची दीवार से कूद गई थीं. इस कहानी के पीछे कोई और सच्चाई छिपी हुई है. यह सवाल आज भी इतिहास प्रेमियों और शोधकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. झांसी आने वाला लगभग हर पर्यटक किले में मौजूद उस स्थान को जरूर देखता है. जिसे कूदान स्थल कहा जाता है.स्थानीय लोगों के बीच यह कहानी पीढ़ियों से सुनाई जाती रही है कि जब अंग्रेजों ने झांसी के किले को चारों ओर से घेर लिया तब महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने दत्तक पुत्र दामोदर राव को पीठ पर बांधा और अपने प्रिय घोड़े पर सवार होकर किले की दीवार से छलांग लगा दी. इस कहानी को सुनकर हर किसी के मन में रानी की बहादुरी के प्रति सम्मान और बढ़ जाता है. यही वजह है कि यह घटना आज भी झांसी की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक कथाओं में गिनी जाती है.    Read More ...

free visitor counters