Jhunjhunu News: झुंझुनूं में कलियुगी बेटे का खूनी खेल! कहासुनी के बाद मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा
Jhunjhunu Nawalgarh Murder Case: झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. कृषि उपज मंडी क्षेत्र के सामने स्थित एक मकान में पीडब्ल्यूडी में कार्यरत युवक राजवीर ने कथित रूप से अपनी मां प्रभाती देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना देर रात मां-बेटे के बीच हुए विवाद के बाद हुई. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. घटना के समय घर में केवल मां और बेटा मौजूद थे. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल और एमओबी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail