बहराइच के रमाशंकर-चांदनी ने बाढ़ और तंगी से हार मानने के बजाय शहर में खोला फास्ट फूड स्टॉल, मेहनत लाई रंग, खाने वालों की लगती है भीड़

Image credit: Internet

Business Idea: बहराइच के रमाशंकर और उनकी पत्नी चांदनी ने बाढ़ और आर्थिक तंगी से हार मानने के बजाय शहर में फास्ट फूड स्टॉल शुरू किया. पहले गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे. लेकिन हर साल आने वाली बाढ़ उनकी मेहनत और फसलों को पानी में बहा ले जाती थी. शादी के बाद जब परिवार बढ़ा और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी आई, तो आर्थिक तंगी ने चिंताएं बढ़ा दीं. ​ऐसे में उनकी पत्नी चांदनी ने हिम्मत दिखाई और अपने पति को शहर जाकर खुद का व्यवसाय शुरू करने का सुझाव दिया. चांदनी का मानना था कि गांव में बैठकर परिस्थितियों को कोसने से बेहतर है कि शहर चलकर मेहनत की जाए ताकि बच्चों को अच्छा भविष्य मिल सके.   Read More ...

free visitor counters