कानपुर में सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट कन्वेंशन सेंटर 95 करोड़ से बनकर तैयार, फांक रहा धूल, कर रहा चालू होने का इंतजार

Image credit: Internet

कानपुर में 95 करोड़ रुपये की लागत से बना भव्य कन्वेंशन सेंटर तैयार होने के बावजूद संचालन का इंतजार कर रहा है. शहर को बड़े कारोबारी आयोजनों और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की सौगात देने के लिए 95 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया कन्वेंशन सेंटर अब खुद इंतजार की तस्वीर बन गया है. चुन्नीगंज चौराहे पर कमल की आकृति में बना यह भव्य भवन तैयार होने के बाद भी नियमित संचालन की राह देख रहा है. भवन पर धूल की परतें जम रही हैं, परिसर में लगाए गए पौधे झाड़ियों का रूप लेने लगे हैं और पानी की टंकियों में मच्छर पनपने की आशंका है.   Read More ...

free visitor counters