जोधपुर एयरपोर्ट पर बैग खुलते ही मचा हड़कंप, 23.50 लाख कैश और सोना बरामद, मंबई जा रहा यात्री गिरफ्तार

Image credit: Internet

Jodhpur Airport Gold and cash Seized: जोधपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की लगेज जांच के दौरान एक यात्री के सामान से 23.50 लाख रुपए नकद और सोने के आभूषण बरामद होने से हड़कंप मच गया. यात्री जोधपुर से मुंबई जाने वाला था. सामान की जांच में 10-10 ग्राम के सोने के 8 सिक्के, 4 अंगूठियां और एक सोने का कड़ा भी मिला. सीआईएसएफ ने मामले की सूचना एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नकदी और आभूषण जब्त कर लिए. पुलिस के अनुसार यात्री रूपेश भंवरलाल जैन के पास बरामद सामान से जुड़े बिल या जरूरी दस्तावेज नहीं मिले. इसके बाद नकदी और आभूषणों को धारा 106 बीएनएस के तहत जब्त किया गया. पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.   Read More ...

free visitor counters