राहुल हत्याकांड का हुआ खुलासा, जम्मू-कश्मीर और यूपी से आरोपी गिरफ्तार, साथियों ने ही रची थी खौफनाक साजिश

Image credit: Internet

Dausa Rahul Murder Case: दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र में राहुल उर्फ भानु मीणा हत्याकांड का पुलिस ने करीब 15 दिन की जांच के बाद खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार राहुल अपने दो साथियों के साथ किशोरपुर गांव में चोरी करने गया था. इसी दौरान घर में लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आकर वह घायल हो गया. आरोप है कि इसके बाद साथियों ने उसके गले में चुन्नी और पैर बांधकर उसे करीब तीन किलोमीटर दूर खेड़ली कला गांव के बाजरे के खेत में फेंक दिया. पुलिस का दावा है कि जांच को भटकाने के लिए शव चेतराम मीणा के घर के पास फेंका गया था. मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया गया है.   Read More ...

free visitor counters