लखीमपुरः कैसे होंगे बेटी के हाथ पीले? शारदा नदी कटान में समा गई 3 एकड़ धान की फसल, बिजुआ ब्लॉक के किसान परेशान

Image credit: Internet

लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का जलस्तर घटने से कटान तेज हुआ. बिजुआ ब्लॉक में किसानों की फसलें नदी में समा रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है. शारदा नदी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों के फसल को तबाह करने आ गई है. जिस फसल से किसान अपने भविष्य को संवारने की आस लगाए रहते हैं वह आंखों के सामनें ही नदी में समा जाती है और किसान कुछ नहीं कर पाता है. नदी की तेज धार खेतों की जमीन को लगातार अपने आगोश में ले रही है.   Read More ...

free visitor counters