ग्रेटर आगरा की गोमती पुरम टाउनशिप में घर खरीदने का सुनहरा मौका, शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, लॉटरी से होगा आवंटन

Image credit: Internet

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तीसरी स्कीम का नाम गोमती पुरम टाउनशिप रखा गया है. इस योजना के लिए जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा. उन्होंने बताया कि भूखंडों का आवंटन पारदर्शी तरीके से लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पात्र आवेदकों को मौका मिल सके. प्राधिकरण के मुताबिक, ग्रेटर आगरा के इस बड़े प्रोजेक्ट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की योजना है. इसमें लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.   Read More ...

free visitor counters