गाजीपुर के रेवतीपुर में 64 वर्षों से चली आ रही फुटबॉल टूर्नामेंट की अनूठी परंपरा, देशभर से आती हैं दिग्गज टीमें, स्टेडियम में उमड़ती है भीड़

Image credit: Internet

गाजीपुर के रेवतीपुर में न क्रिकेट, न क्रिकेटर यहां दशकों पुरानी फुटबॉल की परंपरा का रोमांच चला आ रहा है. गाजीपुर के रेवतीपुर ब्लॉक के गांवों में इन दिनों किसी बड़े क्रिकेट विश्व कप फाइनल जैसा माहौल नजर आ रहा है. जब आप रेवतीपुर गांव के स्टेडियम के बाहर और भीतर का नजारा देखेंगे, तो आपको ऐसा लगेगा मानो कोई महामुकाबला चल रहा हो. लेकिन अंदर पहुंचने पर आपको क्रिकेट का बल्ला या खिलाड़ी नहीं, बल्कि फुटबॉल की गूंज और खिलाड़ियों के ताबड़तोड़ किक सुनाई देंगे. दशहरा के पावन अवसर पर रेवतीपुर में आयोजित होने वाला यह फुटबॉल टूर्नामेंट किसी त्योहार से कम नहीं है.   Read More ...

free visitor counters