‘लोग समझ नहीं पा रहे कि उन्हें जाल में फंसाया जा रहा’, CJI सूर्यकांत बोले, संजय राउत को SC का नोटिस

Image credit: Internet

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत और न्यायपालिका के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने दोनों से पूछा है कि उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी की कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें जाल में फंसाया जा रहा है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा करते हैं और उन्हें लगता है कि इससे अदालत पर दबाव नहीं पड़ेगा. फिलहाल कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी है.   Read More ...

free visitor counters