अर्नब तूफान लाइव अपडेट: चक्रवात अर्नब का खौफनाक कहर, आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 31 मकान क्षतिग्रस्त; मैदान में NDRF

Image credit: Internet

Cyclone Arnab Landfall Live Updates: चक्रवाती तूफान अर्नब मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया. इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. तूफान के कारण करीब 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द हुई हैं. आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं. ओडिशा के 16 जिलों में स्कूल बंद हैं और 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. सात अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है. चक्रवाती तूफान अर्नब का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में देखने को मिला है. यहां 3 लोगों की मौत हो गई है और 31 मकान क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters