Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब खूब ढाह रहा कहर, आंध्र में 5 की मौत, तूफान में उड़ गए कई मकान; मैदान में NDRF

Image credit: Internet

Cyclone Arnab Landfall Live Updates: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्नब कहर बनकर टूट पड़ा है. यह तूफान मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया. इस दौरान 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. चक्रवाती तूफान अर्नब का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में देखने को मिला है. विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है. इस तूफान के कारण आंध्र में कम से कम 5 लोगों की मौत, जबकि मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. तूफान के कारण करीब 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द हुई हैं.   Read More ...

free visitor counters