बरेली का बांस, बेत और केन फर्नीचर का देश भर में डिमांड, मजबूती के साथ पर्यावरण के अनुकूल, कारीगरों के हुनर को खास पहचान

Image credit: Internet

बरेली के पुराने बस स्टैंड यानी रोडवेज के पास कुमार टॉकीज वाली रोड पर मौजूद फर्नीचर बाजार में बांस और केन से बने सामानों की बड़ी रेंज देखने को मिलती है. यहां सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, झूले, गार्डन चेयर, बेबी चेयर, दीवान, स्टूल, बुक रैक, शू रैक, बच्चों के पालने, फ्रूट बास्केट, गिफ्ट हैंपर बास्केट और रॉकिंग चेयर समेत कई तरह के उत्पाद तैयार और उपलब्ध हैं.कारोबारियों के मुताबिक यहां से तैयार माल उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और देश के दूसरे हिस्सों में भी भेजा जाता है. यही वजह है कि बरेली की बेत और केन फर्नीचर की कारीगरी धीरे-धीरे बड़े बाजार का हिस्सा बन रही है.   Read More ...

free visitor counters