कल का मौसम: 70KM की रफ्तार से थंडरस्कवॉल, गुजरात-MP समेत 12 राज्यों का बिगड़ेगा वेदर, IMD अलर्ट

Image credit: Internet

कल यानी 13 सितंबर को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात में बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुजरात क्षेत्र में 13 सितंबर को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में भी कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से पश्चिमी हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 70 KM प्रति घंटे तक की रफ्तार से थंडरस्क्वॉल चल सकता है. दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी रहेगा. राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी भारी बारिश का अलर्ट है.   Read More ...

free visitor counters