गलत मेहमाननवाजी से बचिए, लोगों का दिल जीतिए-नाश्ते पर सांसदों को पीएम मोदी की सीख

Image credit: Internet

PM Modi Meeting with MPs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एनडीए के 37 सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सांसदों को सार्वजनिक जीवन में सतर्क रहने और गलत मेहमाननवाजी से बचने की सलाह दी. पीएम मोदी ने कहा कि अपने लेटर पैड और हस्ताक्षर को गलत हाथों में जाने से रोकना चाहिए. उन्होंने जनता से लगातार संवाद बनाए रखने और लोगों का मन जीतने पर जोर दिया. विपक्ष के किसी नेता की गलत बात पर टकराव के बजाय समझाने की कोशिश करने की सलाह दी. प्रधानमंत्री ने युवाओं की समस्याएं ध्यान से सुनने, संसद में नियमित उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी की भी अपील की. बैठक में योग, फिटनेस और समय प्रबंधन पर भी चर्चा हुई.   Read More ...

free visitor counters