VIDEO: सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात... क्या TMC छोड़ने वाले हैं यूसुफ पठान?

Image credit: Internet

टीएमसी सांसद यूसुफ पठान की पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं. मुलाकात के बाद जब उनसे टीएमसी छोड़कर एनडीए में जाने की अटकलों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. यूसुफ पठान ने बताया कि उन्होंने अपनी लोकसभा सीट से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर सुवेंदु अधिकारी से बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास जरूरी कानूनी दस्तावेज हैं और सुवेंदु अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि इन मामलों में जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा. यूसुफ पठान ने यह भी बताया कि हर जिले में ट्रिब्यूनल कोर्ट बनाने का सुझाव दिया गया है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े. वहीं, जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं, तो यूसुफ पठान ने सवाल को टालते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.   Read More ...

free visitor counters