Parliament Monsoon Session Live: छात्रों पर कथित पैलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी से किरेन रिजिजू ने की मुलाकात

Image credit: Internet

Parliament Monsoon Session Live: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को विपक्ष और सरकार के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विपक्षी सांसद प्रेरणा स्थल से मकर द्वार तक मार्च कर रहे हैं. विपक्ष छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने जैसे मुद्दे उठाएगा. विपक्षी सांसद गृह मंत्री अमित शाह से संसद के दोनों सदनों में बयान की मांग कर रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कार्रवाई को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की है. वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ज्ञान नहीं बांटने की सलाह दी.   Read More ...

free visitor counters