Valentine Day पर चौंकाने वाला ट्रेंड! बाड़मेर में रैप बीट पर लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, वीडियो हुआ वायरल

Image credit: Internet

Valentine Day Barmer: वेलेंटाइन डे के मौके पर जहां देशभर में रोमांटिक सेलिब्रेशन देखने को मिले, वहीं राजस्थान के बाड़मेर में अलग अंदाज नजर आया. यहां युवाओं ने ‘आई लव यू’ की बजाय ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ दिन को भक्ति उत्सव के रूप में मनाया. कार्यक्रम में भक्ति रैप की प्रस्तुति खास आकर्षण रही, जिसमें पारंपरिक आस्था और आधुनिक संगीत का संगम देखने को मिला. बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और जोश के साथ झूमते नजर आए. इस आयोजन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोगों की इस पहल पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे यह आयोजन चर्चा का विषय बन गया है.   Read More ...

free visitor counters