असम में बन गया 6-लेन का सुपर ब्रिज! पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 7 मिनट में पहुंचेंगे नॉर्थ गुवाहाटी

Image credit: Internet

असम को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया. यह पुल गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ता है और पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड ब्रिज है. करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 6-लेन पुल के शुरू होने से गुवाहाटी से नॉर्थ गुवाहाटी के बीच सफर का समय घटकर लगभग 7 मिनट रह जाएगा. इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. भूकंप संभावित क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए पुल में खास बेस आइसोलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल्स लगाए गए हैं, जिससे इसकी मजबूती और लंबी उम्र सुनिश्चित हो सके. पुल में ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया गया है, जो इसकी स्थिति पर रियल-टाइम नजर रखेगा और किसी भी संभावित नुकसान की समय रहते पहचान करेगा. इस सेतु को असम और पूरे पूर्वोत्तर के लिए कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters