अब ‘स्मार्ट’ होगी हज यात्रा! पाली के 61 हाजियों का टीकाकरण, स्मार्टवॉच और ऐप की दी गई खास ट्रेनिंग

Image credit: Internet

Pali Haj Yatra 2026 : राजस्थान के पाली में हज यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं. यहां 61 हाजियों का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक टीकाकरण किया गया. इसके साथ ही यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उन्हें स्मार्टवॉच और विशेष मोबाइल ऐप के उपयोग की ट्रेनिंग भी दी गई. डिजिटल पहल का उद्देश्य हाजियों की लोकेशन ट्रैकिंग, स्वास्थ्य मॉनिटरिंग और आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है. अधिकारियों ने हाजियों को यात्रा से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी. इस ‘स्मार्ट हज’ पहल से यात्रा को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters