रेलवे नेटवर्क होगा और मजबूत! 1.6 लाख करोड़ का मेगा प्लान,जानिए सरकार के नए फैसले से आपको क्या मिलेगा

Image credit: Internet

देश में तेज विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे, स्टार्टअप और शहरी विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इन योजनाओं पर करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस रेलवे नेटवर्क के विस्तार, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने पर है. सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से देश के परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, लॉजिस्टिक लागत कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी. साथ ही, रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इन फैसलों को देश के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को तेज करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters