भरतपुर में जल संकट गहराया, पानी के लिए भटक रहे लोग, महिलाएं सिर पर मटके लेकर तय कर रहीं लंबी दूरी
Water Crisis In Bharatpur : भरतपुर के बयाना क्षेत्र के माली कुइया गांव में इन दिनों पानी की भारी किल्लत ने लोगों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है. हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दूर तक पानी ढोना पड़ रहा है या फिर महंगे टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ रही है, जो सिर पर मटके रखकर उबड़-खाबड़ रास्तों से लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं. कई बार पानी लाते समय हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन मजबूरी के आगे सब बेबस हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से पानी की व्यवस्था बदहाल है और शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि पानी की कमी का असर पशुपालन पर भी पड़ने लगा है. गर्मी बढ़ने के साथ यह संकट और गहराता जा रहा है, जिससे गांव में चिंता का माहौल है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
सारा तेंदुलकर से पैपराजी ने ऐसा क्या पूछा लिया कि शरमा गईं, रिएक्शन हुआ वायरल
10-04-26 07:04:14pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail