Video: 4 महीने की मेहनत, 2 लाख का मुनाफा! 8वीं पास किसान ने टमाटर खेती को बनाया ATM
Organic Tomato Farming Success Story: गुमला के सुदूरवर्ती गांव आंजन कांसी टोली के करमा उरांव ने साबित कर दिया है कि सफलता के लिए ऊंची डिग्री नहीं, बल्कि मिट्टी से जुड़ाव और अटूट जुनून जरूरी है. महज आठवीं पास इस किसान ने पलायन की राह चुनने के बजाय अपनी एक एकड़ पुश्तैनी जमीन को एटीएम बना दिया है. करमा ने इस सीजन में एक एकड़ में टमाटर की बंपर खेती की है. बाजार में मिल रहे अच्छे दामों के चलते उन्हें मात्र 4 महीने की फसल से 1.5 से 2 लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे की उम्मीद है. हालांकि इस बार जिले में पड़ी भीषण ठंड ने फसल को थोड़ा नुकसान पहुंचाया. फिर भी करमा के हौसले बुलंद हैं. उनका कहना है कि खेती में मौसम की मार आम है, लेकिन हार मान लेना समाधान नहीं. जहां जिले के युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर भाग रहे हैं, वहीं करमा अपने गांव में रहकर ही ससम्मान परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं. उनकी यह कहानी उन युवाओं के लिए एक कड़ा संदेश है, जो घर की खेती छोड़कर मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं. Read More ...
Related posts
Video: जादुई चारा! एक बार लगाओ 4 बार काटो, पशुओं का दूध उत्पादन भी होगा दोगुना
देवघर के कारीगर का कमाल, हाथों से बनाते हैं शानदार चमड़े के जूते, जानिए रेट
VIDEO: पार्थिव पटेल का हार के बाद ये बहाना सुनकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: पार्थिव पटेल का हार के बाद ये बहाना सुनकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे
01-04-26 08:04:19pm -
हाय रे किस्मत... ऋषभ पंत जैसा रन आउट भगवान किसी को न कराए, गोयनका भी चकरा जाएंगे
01-04-26 08:04:16pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail