Video: बॉलीवुड गानों से ड्रेस रीक्रिएट कर खड़ा किया खुद का ब्रांड, आज दे रही हैं 12 लोगों को नौकरी

Image credit: Internet

Ranchi Fashion Designer Aakriti Success Story: रांची की आकृति ने सिलाई-कढ़ाई के शौक को ऐसा बिजनेस बना दिया कि आज वह दो स्टोर की ओनर हैं. एडमिनिस्ट्रेशन की नौकरी छोड़ने पर लोगों ने ताने मारे, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड गानों में दिखने वाले आउटफिट्स से आइडिया लेकर हूबहू डिजाइन रीक्रिएट करने शुरू किए और उन्हें ऑनलाइन बेचने लगीं. बिना बड़ी पूंजी के शुरू हुई यह ऑनलाइन सेल इतनी बढ़ी कि उन्होंने धीरे-धीरे पैसा जोड़कर अपने दो एक्सक्लूसिव स्टोर खोल लिए. आकृति का फोकस सिर्फ यूनिक पीस पर है. उनका दावा है कि उनके स्टोर से लिया गया डिजाइन पूरे रांची में कहीं कॉपी नहीं मिलेगा. लहंगा, ब्लाउज, क्रॉप टॉप, दुपट्टा या साधारण टॉप, हर आउटफिट उनकी खुद की क्रिएटिविटी से तैयार होता है. 1 ब्लाउज की कीमत 5,000 रुपए तक जाती है और अक्सर कस्टमर एक बार में 2-3 पीस खरीद लेते हैं. कभी नौकरी के लिए डिपेंडेंट रहीं आकृति आज 10-12 लोगों को रोजगार दे रही हैं और महीने में 1 लाख रुपए से ज्यादा कमा रही हैं.    Read More ...

free visitor counters