आगरा के शास्त्रीपुरम तेज फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य पूरा, दिल्ली मथुरा जाने वालों को जाम से मिली राहत

Image credit: Internet

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित तेज फ्लाईओवर की मरम्मत का काम पूरा हो गया है, जिसे अब वाहन चालकों के लिए दोबारा खोल दिया गया है. इससे दिल्ली और मथुरा जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी. इस फ्लाईओवर की हालत काफी जर्जर हो गई थी, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लोकल 18 ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मामले का संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया. मरम्मत के चलते फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया था.    Read More ...

free visitor counters