Jaipur News: किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, Apple के नाम पर डॉलर में वसूली, 14 साइबर ठग गिरफ्तार

Image credit: Internet

Jaipur cyber Fraud Gang Busted: जयपुर पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने बिंदायका इलाके में चल रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंगलम- द ग्रैंड रेजिडेंसी के एक किराए के फ्लैट में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर चला रहे थे. यहां से अमेरिका के नागरिकों को एप्पल प्रोडक्ट और सर्विसेस के नाम पर मैसेज और कॉल किए जाते थे. आरोपियों पर प्री-अप्रूव्ड चार्ज के नाम पर 399, 499 और 699 अमेरिकी डॉलर तक की रकम वसूलने का आरोप है. पुलिस ने मौके से 24 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में 12 दूसरे राज्यों और दो राजस्थान के बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड गुजरात निवासी हीरेन है. पुलिस अब पीड़ितों की संख्या और ठगी की कुल रकम का पता लगाने में जुटी है.   Read More ...

free visitor counters