अशोक गहलोत के दिन लद गए! सचिन पायलट ने कैसे पंजाब में जमा दिया कांग्रेस का सिक्का

Image credit: Internet

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव हो गया है. अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटने का मैसेज दिया गया था और उन्होंने बाद में खुद इस्तीफा भी सौंप दिया. इस बदलाव के पीछे लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को बड़ी वजह माना जा रहा है. खास बात यह है कि इस पूरी कवायद में सचिन पायलट की भूमिका चर्चा में रही है. पायलट ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं और संगठन से जुड़े लोगों से फीडबैक लेने के बाद अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी थी. अब वड़िंग की छुट्टी के बाद नए अध्यक्ष को लेकर कई नाम चर्चा में हैं. ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. माना ये भी जा रहा है कि अशोक गहलोत के दिन अब लद गए हैं और कांग्रेस के नए संकटमोचक सचिन पायलट बनकर उभर रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters