बारिश, तूफान और 90 KM/H की हवाएं...इन 15 राज्यों में तूफान की एंट्री, क्या आपका शहर भी लिस्ट में है?
Weather Update: मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में तेज आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरलम और तमिलनाडु समेत करीब 15 राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कुछ इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में भी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक का इंतजार जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही केरल पहुंच सकता है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अपने इलाके का मौसम अपडेट जरूर चेक करें. आखिर किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा? पूरी जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail