Video: चंपारण मटन तो खूब खाया, अब चखें 45 मिनट में बनने वाला मिथिलांचल स्टाइल मटन, जानें सीक्रेट रेसिपी
Mithilanchal Style Mutton Recipe: बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में मछली के साथ-साथ मटन (मीट) के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि मटन पकने में काफी समय लेता है, लेकिन मिथिलांचल का एक खास देसी तरीका है. जिससे बिना किसी तामझाम के महज 45 मिनट में जवाब मटन तैयार हो जाता है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी पिसे हुए मसाले का इस्तेमाल नहीं होता. 1 किलोग्राम ताजे मटन के लिए 750 ग्राम कटे प्याज के साथ कुचला हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. सरसों तेल में खड़े गरम मसाले, जीरा, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का देकर प्याज और मटन को घरेलू मसालों (नमक, हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर) के साथ मीडियम आंच पर भुना जाता है. आखिर में कुकर में चार सीटी लगाने के बाद, देसी घी और जीरे का ऊपर से लगाया गया तड़का इसके स्वाद को दोगुना कर देता है. कम समय में मटन हांडी और चंपारण मटन को टक्कर देने वाला यह देसी स्वाद बेहद लाजवाब है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
Ireland में भारतीय टीम की नई प्लेइंग 11: Vaibhav Suryavanshi पर सबकी नजरें
24-06-26 06:06:21pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail