मेयर ऋतु तावड़े के सामने खुली पोल! मैनहोल में गिरा BMC स्टाफ, अधिकारियों की लगी तगड़ी क्लास

Image credit: Internet

Mumbai News: मुंबई में आज शहर की मेयर ऋतु तावड़े के सामने ही बीएमसी का एक स्टाफ खुले मैनहोल में गिर गया. यह घटना उस दौरान हुई जब मेयर और नगर निगम के अधिकारी इलाके में चल रहे ड्रेनेज और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों का निरीक्षण कर रहे थे. सामने आए वीडियो के अनुसार, बीएमसी स्टाफ ने अनजाने में खुले पड़े मैनहोल पर कदम बढ़ा दिए और सीधे उसके भीतर जा गिरा. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य बीएमसी स्टाफ ने उसे समय रहते पकड़ लिया. स्टाफ को तुरंत बाहर निकाला गया. इस घटना ने शहर में खुले और असुरक्षित मैनहोलों की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है. मेयर ऋतु तावड़े ने मौके पर ही अधिकारियों से जवाब मांगा और सुरक्षा इंतजामों में हुई लापरवाही पर नाराजगी जताई है.   Read More ...

free visitor counters