Churu News: चूरू ज्वैलरी चोरी में बड़ा खुलासा, 1000 CCTV फुटेज से ऐसे पहुंची पुलिस, ईरानी गैंग के चार शातिर गिरफ्तार

Image credit: Internet

Churu Jewellery Showroom Theft Case: चूरू के ज्वैलरी शोरूम से 7 लाख 20 हजार रुपए के जेवरात चोरी करने के मामले में गिरफ्तार ओडिशा की ईरानी गैंग के चार आरोपियों को कोर्ट ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस अब आरोपियों से चोरी के जेवरात की बरामदगी, गैंग के अन्य सदस्यों और पूर्व की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है. 22 सितंबर को आरोपियों ने शोरूम से सोने की दो चेन और एक टॉप्स चोरी किए थे. वारदात के बाद आरोपी बाइक से रतनगढ़, अजमेर, उदयपुर, बांसवाड़ा और कोटा होते हुए मध्यप्रदेश की ओर भागे थे. पुलिस ने घटनास्थल से एमपी सीमा तक एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साइबर सेल व अभय कमांड सेंटर की मदद से आरोपियों का रूट ट्रेस किया.   Read More ...

free visitor counters